Prayagraj News: शातिर ने बैंक खाते से उड़ाए 90 हजार रुपये
प्रयागराज, अगस्त 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मुट्ठीगंज थानाक्षेत्र के बांस मंडी निवासी अखिल केसरवानी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 90 हजार रुपये पार कर दिए। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल बैंक से संपर्क कर खाता फ्रीज कराया। इसके बाद साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। अखिल केसरवानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच अगस्त को उनके बैंक खाते से उनकी जानकारी के बिना 90 हजार रुपये की निकासी हुई। लेनदेन यूपीआई के माध्यम से किया गया। रकम निकलने की जानकारी होने पर उन्होंने बैंक को सूचना देने के साथ ही साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: मोबाइल हैककर खाते से 77 हजार रुपये उड़ाए मुट्ठीगंज पुलिस साइबर अपराध का केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.