प्रयागराज, सितम्बर 2 -- Prayagraj News: साइबर शातिरों ने रानी मंडी निवासी रोहित कुमार के दो बैंक खातों से यूपीआई के जरिए करीब एक लाख 98 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने अतरसुइया थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। रोहित के मुताबिक, 23 अगस्त को उनकी जानकारी के बिना बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 99,899 रुपये और एचडीएफसी बैंक खाते से 97,999 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। 24 अगस्त को जानकारी होने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित का कहना है कि बैंक ऑफ बड़ौदा से रुपये पटना के सुमित कुमार की यूपीआई आईडी पर गए, जबकि एचडीएफसी बैंक से रुपये मोहम्मद रिहान खान के बेंगलुरु स्थित केनरा बैंक खाते में ट्रांसफर हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...