Prayagraj News: शातिरों ने अधिवक्ता सहित दो के खाते से उड़ाए हजारों रुपये
प्रयागराज, अगस्त 4 -- Prayagraj News: साइबर अपराधियों ने अधिवक्ता और एक महिला के बैंक खाते से हजारों रुपये की उड़ा दिए। दोनों से करीब 1.10 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। कमला नेहरू रोड स्थित अपार्टमेंट में रहने वाली उषा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 जुलाई की रात उनके बैंक खाते से दो बार में 90 हजार रुपये निकल गए। इसमें 30 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम और 60 हजार रुपये आईएमपीएस ट्रांजेक्शन के जरिए दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए।उधर, हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 20 हजार रुपये निकाल लिए। चांदपुर सलोरी निवासी अधिवक्ता लालचंद्र पांडेय की तहरीर के मुताबिक, 29 जुलाई को बैंक स्टेटमेंट निकालने पर पता चला कि अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर खाते से 20 हजार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.