Prayagraj News: शहर में सड़कों पर अतिक्रमण देख भड़के डीसीपी सिटी
प्रयागराज, अगस्त 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। डीसीपी नगर सागर जैन ने बुधवार की रात कर्नलगंज, कटरा समेत अन्य प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त किया। इस दौरान दुकानों के सामने सड़कों पर अतिक्रमण और बेतरतीब खड़े वाहनों को देख डीसीपी नाराज हो गए। उन्होंने एसीपी कर्नलगंज और थाना प्रभारी को कड़ी फटकार लगाते हुए बाजारों को अतिक्रमण मुक्त कराने की हिदायत दी।डीसीपी नगर सागर जैन ने चेताया कि कोई भी व्यापारी अपनी दुकानों के बाहर सामन नहीं रखेगा। साथ ही दुकान पर आने वाले ग्राहकों के वाहनों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था करें। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण की वजह से लगातार जाम लगाने की शिकायतें मिल रही है। उन्होंने कर्नलगंज पुलिस को दोबारा अतिक्रमण दिखने पर विभागीय कार्रवाई की हिदायत दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.