Prayagraj News: शहर में गजब का चल रहा धंधा, स्मार्ट मीटर की जगह लगा दिए पुराने मीटर
प्रयागराज, अक्टूबर 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली विभाग में कर्मचारियों की मिलीभगत से स्मार्ट मीटर की जगह पुराने मीटर लगाए जाने का मामला सामने आया है। रामबाग डिवीजन के अलोपीबाग क्षेत्र में एक घर में बिजली चोरी की जांच के दौरान रियूज्ड मीटर पकड़े जाने के बाद विभाग ने आसपास के अन्य कनेक्शनों की जांच कराई। जांच में पांच उपभोक्ताओं के घरों में रियूज्ड मीटर लगे मिले। मामला अधीक्षण अभियंता तक पहुंचने के बाद जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।
अलोपीबाग में मीटर जांच अलोपीबाग क्षेत्र में बिजली चोरी की आशंका पर जेई इंद्रेश यादव ने छापामारी की। जांच के दौरान एक उपभोक्ता के यहां लगा मीटर रियूज्ड मिला। इसके बाद विभाग ने संदिग्ध उपभोक्ताओं के मीटर भी जांचे। इस दौरान पांच और पुराने इस्तेमाल किए जा चुके मीटर मिलने की बात सामने आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.