प्रयागराज, अगस्त 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शहर में लगातार अवैध कब्जों और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन विभागीय संपत्तियां ही कब्जे की जद में हैं। शिवकुटी क्षेत्र में समाज कल्याण विभाग के करोड़ों रुपये की लागत से बने भवन पर लंबे समय से कब्जे की स्थिति बनी हुई है। भवन परिसर में अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से इसे हटाने के लिए अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। शिवकुटी में संचालित स्कूल लंबे समय से बंद है। स्कूल बंद होने के बाद से अब तक विभागीय अधिकारी भवन और परिसर की ओर झांकने तक नहीं आए। इसी का फायदा उठाकर धीरे-धीरे भवन और आसपास की जमीन पर कब्जा बढ़ता गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक परिसर में लंबे समय से गतिविधियां चल रही हैं और समय के साथ अतिक्रमण का दायरा भी बढ़ रहा है। मा...