प्रयागराज, अक्टूबर 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शहर के विस्तारित क्षेत्रों में रहने वाले भवनस्वामियों को जलकल विभाग ने बड़ी राहत दी है। विस्तारित क्षेत्र के जिन इलाकों में सीवर लाइन नहीं है, वहां के भवनस्वामियों को सीवर कर नहीं देना होगा। पूर्व में जारी किए गए बिल का जलकल विभाग संशोधन करेगा। जलकल विभाग ने शहर के विस्तारित क्षेत्र में बिना सीवर वाले इलाकों के भवनस्वामियों के बिल में संशोधन करने का निर्णय लिया है। बिल संशोधन के बाद भ‌नस्वामियों को सिर्फ जलकर और जलमूल्य ही जमा करना होगा। इसका लाभ झूंसी, नैनी, फाफामऊ और झलवा सहित शहर के उन विस्तारित क्षेत्रों के उन हजारों भवनस्वामियों को मिलेगा, जहां अभी सीवर लाइन नहीं बिछाई गई है। विस्तारित क्षेत्र में सीवर लाइन नहीं होने के बाद भी पानी के बिल में सीवर कर जोड़ने का भवनस्वामी विरोध कर रहे...