Prayagraj News: शहर के मुख्य बाजार चौक में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
प्रयागराज, सितम्बर 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। चौक बाजार में पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। एसीपी कोतवाली निकिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में करीब तीन घंटे चले अभियान के दौरान सड़क पर बेतरतीब ठेला खोमचे और दुकानदारों के फैले सामान हटवाया गया। अभियान से अतिक्रमणकारियों और पटरी व्यवसायियों में खलबली मची रही।शहर के मुख्य बाजार चौक में अतिक्रमण की वजह से दिनभर जाम की समस्या रहती है। वाहन तो दूर पैदल चलना भी दुश्वार हो जाता है। लगातार मिल रही शिकायत पर व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान कई दुकानों के बाहर सड़क तक सामान रखा मिला। कहीं दुकान का सामान फुटपाथ और सड़क के हिस्से तक फैला था तो कहीं ठेले खड़े होने के कारण रास्ता संकरा हो गया था। कई ठेलों को टीम ने जब्त कर लिया। पुलिस और नगर निगम की टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.