Prayagraj News: शहर के कई मोहल्लों में होगी बिजली कटौती
प्रयागराज, सितम्बर 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज। खुसरोबाग उपकेंद्र में 19 सितंबर को होने वाले काम के कारण सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जेई कप्तान सिंह ने बताया कि दायराशाह अजमद, बैदनटोला, खुल्दाबाद, सब्जी मंडी, बंगाली होटल, काटजू रोड आदि मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं दूसरी ओर करेली उपकेंद्र के सब स्टेशन के स्विच यार्ड में मेंटेनेंस का कार्य होना है। इसके कारण सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। एसडीओ फोर्ट रोड पवन गुप्ता ने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण अल्लापुर के मटियारा रोड, किदवई नगर, बाघंबरी हाउस, तिरंगा चौराहा, शिवनगर कॉलोनी, लालता स्वीट, नया गांव, सोहबतियाबाग आदि मोहल्लों में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.