प्रयागराज, सितम्बर 8 -- Prayagraj News: कल्याणी देवी उपकेंद्र में मंगलवार दोपहर में 33केवी की सप्लाई बाधित रही। इससे आधे घंटे तक पूरे इलाके में बिजली गुल रही। शिवाजी ट्रांसफॉर्मर से जुड़े बहादुरगंज, ऊंचामंडी, बंशीधर मार्केट, त्रिपोलिया आदि मोहल्लों में फॉल्ट से 30 मिनट बिजली गुल रही। इसी तरह मलाकराज, साउथ मलाका, इंद्रपुरी कॉलोनी आदि मोहल्लों में भी कटौती हुई। बैरहना में मरम्मत कार्य के कारण कुछ इलाके में पांच घंटे बिजली गुल रही। दारागंज के बक्शी बांध इलाके में सुबह बिजली गुल हुई। थोड़ी देर बाद बिजली आई, लेकिन वोल्टेज कम और ज्यादा होने से लोग मोटर नहीं चला पा रहे थे। बिजली के साथ पानी के लिए भी परेशान हुए। वहीं धूमनगंज से जुड़े मोहल्लों में घोषित कटौती से दोपहर में लोग उमसभरी गर्मी में परेशान हुए। इससे पूर्व करेली में सोमवार देर रात गौसनगर...