Prayagraj News: शहर की हवा सुधारने आए ई-वाहन ही हो गए बीमार
प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज। संगमनगरी की हवा सुधारने और प्रदूषण कम करने के लिए नगर निगम के बेड़े में शामिल किए गए ई-वाहन खराब हो गए हैं। हालत यह है कि 49 ई-वाहनों में से 44 पिछले कई महीनों से खराब होने के बाद सड़कों के किनारे खड़े हैं। यह भी नहीं पता कि ये वाहन भविष्य में सड़कों पर दौड़ेंगे या कबाड़ में तब्दील हो जाएंगे। लोहिया मार्ग किनारे महीनों से खड़े इन वाहनों के पार्ट्स बाजार में उपलब्ध नहीं हैं। जो कंपनी वाहनों के पार्ट्स देती थी वह अब बंद हो गई है। पार्ट्स नहीं मिलने के कारण वाहनों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। महाकुम्भ के पहले हैदराबाद की कंपनी ने शहर में 51 ई-वाहन भेजे। महाकुम्भ समाप्त होने के बाद कंपनी ने 52 में 49 वाहनों का शहर में संचालन जारी रखने का योजना बनाई। तीन वाहनों को अयोध्या भेज दिया गया।
वाहनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.