Prayagraj News: शहरियों के बेहाल होने के बाद लगाए पंप, जल निकासी शुरू
प्रयागराज, अगस्त 19 -- Prayagraj News: बारिश से शहर के कई इलाकों में हुए जलभराव के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। जलनिकासी का काम तेज कर दिया गया है। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने नगर आयुक्त सीलम साई तेजा और संबंधित अधिकारियों के साथ जॉर्ज टाउन, टैगोर टाउन, संगम पेट्रोल पंप समेत अन्य प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जरूरत वाले स्थानों पर अतिरिक्त पंप लगाकर पानी निकालने के निर्देश दिए। वर्तमान में जिले में 43 पंपों के जरिए जलनिकासी की जा रही है। इन पंपों की कुल क्षमता 132.50 एमएलडी है। संगम पेट्रोल पंप क्षेत्र में छह पंप लगाए गए हैं, जिनकी कुल क्षमता 20 एमएलडी है। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जलभराव वाले क्षेत्रों में संसाधनों की कमी नहीं होनी चाहिए और जरूरत के अनुसार तत्काल अतिरिक्त पंप व अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.