Prayagraj News: शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 32 चालकों का चालान
प्रयागराज, जुलाई 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यातायात पुलिस ने दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत शहर में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके अलावा, गलत नंबर प्लेट, हूटर, प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों पर भी जुर्माना लगाया गया। यातायात पुलिस की सख्ती से वाहन चालकों में खलबली मची रही।यातायात निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि शहर में जगह-जगह 11 व 12 जुलाई की रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 32 वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए। इसके अलावा, चार मोडिफाइड साइलेंसर, 41 गलत नंबर प्लेट, तीन हूटर व दस प्रेशर हॉर्न लगे वाहन पर भी जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.