Prayagraj News: शराब की अवैध बिक्री रोकने पहुंची आबकारी टीम से अभद्रता
प्रयागराज, अगस्त 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। 15 अगस्त को मद्य निषेध दिवस पर शराब की अवैध बिक्री रोकने पहुंची आबकारी टीम से अभद्रता की गई। आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रहे आबकारी निरीक्षक का हाथ दबा दिया गया, जिससे उन्हें चोट आई। निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।आबकारी निरीक्षक कीर्ति प्रकाश पांडेय के मुताबिक, शराब की अवैध बिक्री की सूचना पर टीम ने वीआई बाजार स्थित अविनाश गुप्ता के घर से शराब की खरीदारी कराई। आरोप है कि 160 रुपये कीमत का शराब का पौवा दो सौ रुपये में बेचा गया। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची जहां कुछ लोग शराब की बोतलें लिए दिखाई दिए। अविनाश ने घर का दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने खिड़की के रास्ते उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने खिड़की बंद कर दी, जिससे उनका हाथ दब गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.