Prayagraj News: शनि मंदिर गई महिला से तमंचे के बल पर लूटा सोने की चेन
प्रयागराज, अगस्त 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के तेलियरगंज मोहल्ले में बदमाशों ने दिनदहाड़े मंदिर दर्शन पूजन करने गई महिला से तमंचे के बल पर सोने की चेन लूट ली। सरेआम हुई लूट की वारदात से आसपास के लोगों में खलबली मच गई। शिवकुटी पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है।शंकरघाट तेलियरगंज निवासी मिथिलेश शुक्ला की तहरीर के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस के दिन वह मोहल्ले के शनिदेव मंदिर में दर्शन पूजन करने गई थी। मंदिर के पास ही आसपास की कुछ महिलाओं के साथ खड़ी होकर बातचीत कर रही थी। इसी बीच बाइक से अचानक दो युवक आए और उनकी पेट में तमंचा सटाकर गले से सोने की चेन लूट कर फरार हो गए। लगभग 15 ग्राम सोने के चेन की अनुमानित कीमत 2 लाख 10 हजार बताई गई है। उधर, शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि तह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.