Prayagraj News: शनिवार को विमानों का सूखा खत्म, दिल्ली के लिए शुरू हुई उड़ान
प्रयागराज, नवम्बर 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज एयरपोर्ट पर शनिवार को विमानों का सूखा खत्म हो गया। नई दिल्ली के लिए इंडिगो की विमान सेवा शुरू होने से अब एयरपोर्ट से सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी शहर के लिए उड़ान उपलब्ध रहेगी। शनिवार को नई दिल्ली से इंडिगो का विमान दोपहर 3:21 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर उतरा और शाम चार बजे यात्रियों को लेकर वापस दिल्ली के लिए रवाना हुआ। एयरपोर्ट निदेशक नवनीत कुमार गुप्ता ने भी विमान सेवा का जायजा लिया। दरअसल, कुछ माह पहले ईंधन की कीमतों में तेजी के चलते अकासा एयरलाइंस ने प्रयागराज-मुंबई उड़ान में कटौती कर दी थी। पहले सातों दिन मिलने वाली यह सेवा पहले सप्ताह में एक दिन और अब छह दिन हो गई है। इसके चलते शनिवार को एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन नहीं होता था। अक्तूबर के विंटर शेड्यूल में भी कोई नई उड़ान शुरू न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.