प्रयागराज, अगस्त 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एनी बेसेंट स्कूल के शताब्दी वर्ष समारोह (एक-चार अक्टूबर) की तैयारियों को लेकर गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता कर रहे आरएसएस के प्रचारक एवं विद्यालय के व्यवस्थापक मनोहर ने अधिग्रहण (टेकओवर) से लेकर अब तक के विकास कार्यों तथा शताब्दी समारोह की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। ओल्ड बॉयज कमेटी ने सुझाव प्रस्तुत किए। विशेष रूप से यह चर्चा हुई कि पूर्व छात्र समारोह में सांस्कृतिक, बौद्धिक, आर्थिक एवं स्वयंसेवी सहयोग के माध्यम से किस प्रकार सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। यह भी तय हुआ कि लगभग 800 पूर्व छात्र-छात्राओं को जोड़ने के उद्देश्य से एक आधिकारिक वेबसाइट एवं समर्पित ग्रुप तैयार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- शताब्दी समारोह को यादगार बनाएंगे पुरा छात्र प्रधानाचार्या मीरा सिंह, ओल्ड बॉयज कमे...