प्रयागराज, जुलाई 10 -- Prayagraj News: हनुमानगंज, संवाददाता। सराय‌इनायत थाना के अंदावा स्थित एक ज्वेलरी शॉप का ताला तोड़कर कर चोरों ने लाखों के गहने व नकदी चुरा ले गए।रिठैया गांव निवासी दुकानदार रोहित सोनी सुबह जब दुकान पहुंचा तो शटर का ताला टूटा देखकर सन्न रह गया। पुलिस को बताया कि अंदर कमरे में रखे काउंटर से आधा किलो चांदी व पांच ग्राम सोने के जेवर और गल्ले से तीन हजार रुपए गायब थे। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्ति चेहरा ढके जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...