प्रयागराज, जुलाई 15 -- Prayagraj News: ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक जिम सभागार में शक्ति संवाद का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी रहे। मुख्य वक्ता डॉ. विनीता विश्वकर्मा, नैदानिक मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता डॉ. ईशान्या राज, अंजू श्रीवास्तव, ममता यादव ने विचार व्यक्त किए। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पुष्पा श्रीवास्तव, नीलम प्रसाद ने कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं को शॉल, उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। स्वागत डॉ. स्नेह सुधा ने किया। इस मौके पर गौरी ओझा, गीता ओझा, उदय कांत ओझा, हर्ष सिंह, खुशबू पांडेय,ज्योति, विक्रम यादव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...