प्रयागराज, सितम्बर 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का प्राकट्योत्सव सोमवार को मनकामेश्वर महादेव मंदिर में आस्था और उल्लास भाव के साथ मनाया गया। मंदिर के महंत श्रीधरानंद ब्रह्मचारी की अगुवाई में विधि विधान के साथ भगवान मनकामेश्वर का रुद्राभिषेक किया गया।आचार्य गंगा प्रसाद शुक्ल के आचार्यत्व में 21 विद्वानों ने शंकराचार्य की पादुका का पूजन किया। इस मौके पर विधायक राजमणि कोल, मेयर गणेश केसरवानी, विजय मिश्र, विजय द्विवेदी, रोहित पाराशर, राहुल द्विवेदी, मनीष त्रिपाठी, विनय पांडे, आदर्श चतुर्वेदी आदि शिष्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ब्रह्मलीन शंकराचार्य की पादुका का किया पूजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...