Prayagraj News: शंकरगढ़ आरओबी पर 54 मीटर लंबे गर्डर की लॉन्चिंग पूरी
प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: शंकरगढ़ में रेलवे लेवल क्रॉसिंग के स्थान पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। नैनी-मानिकपुर रेलखंड में शंकरगढ़ यार्ड के पास बन रहे आरओबी के लिए 54 मीटर लंबे बो स्ट्रिंग गर्डर की असेंबलिंग और लॉन्चिंग का काम पूरा कर लिया गया। इसके तैयार होने से नारीबारी और शिवराजपुर के बीच सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होगी और बाजार क्षेत्र में जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन में परियोजना पर काम किया जा रहा है। वर्ष 2022-23 में 62.67 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत इस परियोजना में रेलवे की हिस्सेदारी 23.60 करोड़ रुपये है। रेलवे के हिस्से का निर्माण गति शक्ति प्रयागराज यूनिट कर रही है, जबकि एप्रोच रोड का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.