Prayagraj News: व्हाट्सएप हैक कर अधिवक्ता से 41 हजार की ठगी
प्रयागराज, अक्टूबर 19 -- Prayagraj News: रोशनबाग निवासी अधिवक्ता मोहम्मद शिराज से साइबर ठगों ने उनके परिचित का व्हाट्सएप हैक कर 41 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने परिचित बनकर रुपये मांगे और अलग-अलग नंबर व बारकोड भेजकर सात बार में रकम ट्रांसफर करा ली। बाद में फोन पर बातचीत करने पर व्हाट्सएप हैक होने की जानकारी मिली। आरोप है कि पुलिस अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद अदालत के आदेश पर खुल्दाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: पुराने हाईकोर्ट में सहायक अभिलेखपाल को वकीलों ने पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.