प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज के संस्कृत एवं प्राचीन इतिहास विभाग की ओर से 'भारतीय ज्ञान परम्परा में संस्कारों का महत्व' विषय पर शुक्रवार को व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता इविवि के संस्कृत विभाग के डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि संस्कारों के निहितार्थ को समझकर ही हम भारतीय ज्ञान परम्परा को अक्षुण्ण रख सकते हैं। इस अवसर पर संस्कृत दिवस पर आयोजित व्हाट्सएप स्टेटस निर्माण प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। सलोनी मिश्रा प्रथम, अंजलि सिंह और पारूल मिश्रा को द्वितीय, प्रियंका सिंह और शिवांशी पांडेय को तृतीय स्थान मिला। कविता यादव, तनु राय और पूजा शुक्ला को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल में डॉ. विजयलक्ष्मी और डॉ. अनुराग पांडेय शामिल रहे। स्वागत प्राचार्या प्रो. आशिमा घोष, संचालन ड...