Prayagraj News: व्यापार मंडल महिला इकाई के गठन की प्रक्रिया शुरू-फोटो
प्रयागराज, अगस्त 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज व्यापार मंडल की महिला इकाई के गठन को लेकर सिविल लाइंस स्थित जिला कार्यालय में बैठक हुई। अध्यक्षता चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता ने की। जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी के निर्देश पर पुरानी महिला इकाई को भंग कर नई इकाई के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई।बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। महिला इकाई की जिलाध्यक्ष जूही श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन का उद्देश्य महिला व्यापारियों को मजबूत मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिक से अधिक महिला व्यापारियों से संगठन से जुड़ने की अपील की। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: खाद्य रसद विभाग की छापेमारी पर व्यापारियों में रोष
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.