प्रयागराज, जुलाई 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। सिविल लाइंस व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल से मुलाकात कर व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने सिविल लाइंस क्षेत्र में व्यापारियों को आ रही समस्याओं और उनके समाधान के लिए सुझाव प्रस्तुत किए। सांसद ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री शिवशंकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष अरोड़ा, शेख डाबर, अधिवक्ता हरीश बक्शी और सिकंदर अली प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...