Prayagraj News: व्यापार मंडल अध्यक्ष के स्वस्थ होने की कामना की
प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश सिंह केसरवानी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर शुक्रवार को व्यापारियों की बैठक हुई। उपाध्यक्ष रमेश चंद्र केसरवानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि दशहरे से तीन दिन पहले छठ के दिन रिक्शे की टक्कर से सतीश सिंह केसरवानी की कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। गुड़गांव स्थित एक अस्पताल में उनका ऑपरेशन हुआ। व्यापारियों और केसरवानी समाज के लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। बैठक में महामंत्री राजकुमार, रवींद्र जायसवाल, उमेश केसरवानी, शिवकुमार, राजेंद्र जायसवाल, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.