प्रयागराज, सितम्बर 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने बिजली समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं उठाईं। प्रयागराज व्यापार मंडल ने दो हजार रुपये से अधिक के चुनिंदा यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित एमडीआर शुल्क का विरोध करते हुए ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने जीरो एमडीआर व्यवस्था जारी रखने की मांग की। वहीं, ट्रांसपोर्ट नगर में पार्किंग और निर्बाध आवाजाही का मुद्दा उठा। शहर पश्चिमी व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि कबाड़ गाड़ियों और अतिक्रमण के कारण ट्रकों की पार्किंग प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- एमडीआर के रूप में नया शुल्क थोपे जाने पर व्यापारियों में आक्रोश उन्होंने अतिक्रमण हटाकर खा...