Prayagraj News: व्यस्त चौराहे से ट्रांसफार्मर हटाने की मांग, क्षेत्रवासियों ने सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज, जुलाई 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज। चांदपुर सलोरी स्थित ईश्वर शरण बालिका इंटर कॉलेज के मुख्य गेट के पास कृष्णा डेयरी चौराहे पर लगे ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और दुकानदारों ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता को प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि यह ट्रांसफार्मर अत्यंत व्यस्त चौराहे पर स्थित है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता है। बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर से करंट फैलने की घटनाएं होती हैं, जिससे कई पशु-पक्षियों की मौत होने का दावा किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के आसपास कई दुकानें हैं, जिससे दुकानदारों और राहगीरों की सुरक्षा पर लगातार खतरा बना हुआ है। लोगों ने बताया कि इस संबंध में विद्युत विभाग को कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें दी गईं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.