प्रयागराज, अक्टूबर 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज। बेथनी कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को इंटर हाउस खेल प्रतियोगिता हुई। ब्लू, ग्रीन, रेड और गोल्ड हाउस के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। छात्र वर्ग में ब्लू हाउस विजेता बना, जबकि छात्रा वर्ग की स्किपिंग रोप्स में ग्रीन हाउस ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. अनीता मॉरिस ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपप्राचार्या टेरेसा सिंह, खेल शिक्षक दीपक कुमार, मोहम्मद साबिर सहित शिक्षक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...