प्रयागराज, सितम्बर 9 -- Prayagraj News: सुलेमसरांय दधिकांदो मेला कमेटी की ओर से ठाकुर द्वारा मंदिर के परिसर में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण व बलदाऊ के मुकुट का पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। पूजन के बाद मेलाध्यक्ष पीयूष केसरवानी की अगुवाई में मुकुट शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा मंदिर से संकटमोचन मंदिर होते हुए ठाकुर द्वारा पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान जय कन्हैया लाल की, हाथी-घोड़ा पालकी गूंजता रहा। श्रद्धालुओं को कढ़ी-चावल व बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर डॉ. सुशील कुमार सिन्हा, मेला प्रमुख नरेंद्र खेड़ा, मुकेश साहू, अंकुर रस्तोगी, वीरेंद्र केसरवानी, हिमांशु केसरवानी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: कान्हा की छठी पर थिरके भक्त, निकली शोभायात्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...