प्रयागराज, जुलाई 24 -- Prayagraj News: झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। देवरहा बाबा आश्रम में श्री रोग हरण हनुमान वार्षिकोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को रामार्चन पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। पूजन के दौरान रत्नेश दुबे के भजन-कीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।आश्रम के महंत रामदास ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, सत्य, मर्यादा और धर्म के पालन का संदेश देते हुए कहा कि रामअर्चन पूजन से मन में शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पूजन में खाक चौक के अध्यक्ष सतुआ बाबा, बलबीर गिरी, गौरी शंकर दास, जनार्दन महाराज, शशि दास, बटुक महाराज, पार्षद कोहना अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

हिंदी...