प्रयागराज, जुलाई 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सनातन संस्कृति के 16 संस्कारों में प्रमुख उपनयन संस्कार का सामूहिक आयोजन सोमवार को झूंसी स्थित परमानंद आश्रम परिसर में संचालित श्रीस्वामी नरोत्तमानंद गिरि वेद विद्यालय में हुआ। वेदाध्ययन शुरू करने से पहले नव-प्रवेशित बटुकों को विधिपूर्वक यज्ञोपवीत धारण कराया गया। कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य ब्रजमोहन पांडेय की देख-रेख में संपन्न हुआ। विद्वान वैदिक आचार्यगणों ने मंत्रोच्चार के बीच संस्कार संपन्न कराया। इस दौरान छात्रों के अभिभावक, माता-पिता और रिश्तेदार बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रयागराज के साथ ही कई अन्य जिलों से भी परिवार संस्कार में शामिल होने पहुंचे। संस्कार के दौरान सभी नवीन बटुकों ने भिक्षा ग्रहण की। यह भी पढ़ें- यज्ञोपवीत संस्कार के साथ बटुकों के वेदाध्ययन शुरू मान्यता है कि भिक्षा...