Prayagraj News: वृद्धाश्रम में मनाया गया दीपोत्सव
प्रयागराज, नवम्बर 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नैनी स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में गुरुवार को गायत्री परिवार की ओर से दीपोत्सव और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व न्यायाधीश भगवान सिंह ने गायत्री मंत्र का पाठ किया। देश दीपक जोशी ने मंत्रोच्चार, प्रवचन, गायत्री हवन और दीपोत्सव आरती कराई। पूर्व मंडलायुक्त आरएस वर्मा और डॉ. विजय कुमार श्रीवास्तव ने वृद्धाश्रम को काव्यात्मक प्रशस्ति पत्र भेंट किया। महिलाओं को साड़ी और पुरुषों को अंगवस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मानसिक शांति और आध्यात्मिक चिंतन का संदेश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.