प्रयागराज, सितम्बर 8 -- Prayagraj News: उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) व व्यंजना आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी की ओर से केंद्र के सभागार में आयोजित तीन दिवसीय लोक संस्कृति उत्सव का मंगलवार को समापन हुआ। अंतिम दिन का आकर्षण ब्रज का लोकनृत्य रहा। वृंदावन के कान्हा अकादमी के कलाकारों ने मयूर नृत्य की मोहक प्रस्तुति दी तो फूलों की होली का एहसास दर्शकों को रोमांचित किया। रायबरेली की लोकगायिका काजल सिंह व साथियों ने आल्हा गायन की प्रस्तुति देवी जगदंबा की महिमा से शुरू की, जिस पर दर्शक झूम उठे। मुख्य अतिथि मेयर गणेश केसरवानी ने कहा कि हमें अपनी इस लोक संस्कृति को बढ़ावा देना होगा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: ...इंद्रधनुष ना चाही हमके हमै तिरंगा चाही सोसाइटी की संस्थापक डॉ. मधु शुक्ला ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि हाईकोर्ट बार एसोस...