प्रयागराज, जुलाई 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। पंतरवा बमरौली निवासी एक पान विक्रेता ने शनिवार दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले उसने मोबाइल पर एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया है, जिसमें परेशान होने की बात कही है। पुलिस मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच कर रही है。

गोलू का परिवार पूरामुफ्ती थानाक्षेत्र के पंतरवा का रहने वाला 30 वर्षीय गोलू पुत्र घनश्याम दास केसरवानी मुंडेरा मंडी में पान की दुकान चलाता था। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उसने मकान की पहली मंजिल पर स्थित अपने कमरे में फांसी लगा ली। बड़े भाई मोनू ने बताया कि रस्सी टूटने से वह जमीन पर गिरा तो आवाज सुनकर उसकी पत्नी काजल और मां रेखा देवी कमरे में पहुंचीं तो गोलू जमीन पर अचेत पड़ा था। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोलू की शादी दो वर...