Prayagraj News: विस चुनाव-27 के लिए 21 हजार से अधिक मशीनों की जांच शुरू
प्रयागराज, अक्टूबर 8 -- Prayagraj News: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। चुनाव में इस्तेमाल होने वाली 7096 बैलेट यूनिट, 7096 कंट्रोल यूनिट और 7096 वीवीपैट यानी कुल 21288 मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) गुरुवार से शुरू हो गई। नवनिर्मित ईवीएम वेयर हाउस, मुबारकपुर कोटवा, भगवतपुर में शुरू हुई एफएलसी का डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने निरीक्षण किया। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देश पर एफएलसी का काम आयोग के नामित बेल इंजीनियरों, एफएलसी सुपरवाइजर और ईवीएम एवं वीवीपैट नोडल अधिकारी की निगरानी में कराया जा रहा है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मशीन की जांच आयोग के निर्धारित मानकों और प्रक्रिया के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाए। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.