Prayagraj News: विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू, 27 तक जमा होगा शुल्क
प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए सोमवार से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रथम, तृतीय, पंचम, सप्तम और नवम सेमेस्टर के नियमित, बैक पेपर और भूतपूर्व विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की हैं। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर है। इसके बाद 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 31 अक्तूबर तक शुल्क जमा करने का अवसर मिलेगा। प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के नवीन पंजीकरण और पहले से पंजीकृत विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरने के लिए समर्थ पोर्टल 12 से 18 अक्तूबर तक खुला रहेगा। वहीं, प्रथम सेमेस्टर में समर्थ पोर्टल पर नवीन पंजीकरण के बाद परीक्षा फॉर्म ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.