Prayagraj News: विवाहिता ने धोखे से हड़प लिए दादी के 28 लाख रुपये
प्रयागराज, सितम्बर 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एयरपोर्ट थानाक्षेत्र के असरावे कला गांव की 77 वर्षीय वृद्धा से उसकी विवाहित पौत्री ने अपने पति के साथ मिलकर धोखाधड़ी से 28 लाख रुपये हड़प लिए। करीब दो साल तक वृद्धा थाने से लेकर आलाधिकारियों के पास गुहार लगाती रही, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आखिरकार कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी दंपती के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धोखाधड़ी का तरीका असरावे कला गांव की शायरा बानो की तहरीर के मुताबिक, कुछ साल पहले ही उन्होंने 36 लाख रुपये में पैतृक जमीन बेची थी। वर्ष 2024 में उनकी विवाहित पौत्री परवीन बानो और उसके पति इजराइल निवासी असरावे कला आए। दोनों आंख का ऑपरेशन कराने के नाम पर शायरा बानो को अपने साथ ले गए। उन्होंने धोखे से इलाज के लिए उनके बैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.