प्रयागराज, सितम्बर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। जबर्दस्त विरोध के बीच माफिया अतीक अहमद के करीबी जैद खालिद की पुरामुफ्ती क्षेत्र के विष्णुपुरी के पास कछार में बनी गौशाला पर मंगलवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने ध्वस्त कर दिया। जैद खालिद को अतीक के करीबी आबिद प्रधान का दामाद बताया जाता है। कछार में अवैध रूप से बनाई गई डेयरी में दूध का कारोबार किया जा रहा था। पीडीए के अनुसार गंगा किनारे निर्धारित प्रतिबंधित क्षेत्र में निर्माण और प्राधिकरण से स्वीकृति नहीं होना कार्रवाई की मुख्य वजह रही। गोशाला लगभग तीन हजार वर्ग मीटर में संचालित हो रही थी। पीडीए की टीम कार्रवाई के लिए सोमवार रात लगभग आठ बजे मौके पर पहुंची तो विरोध शुरू हो गया। विरोध बढ़ने पर कई थानों की फोर्स बुला ली गई। मौके पर पीएसी भी पहुंची। सुरक्षा बढी तो पीडीए ने एसीपी रवि गुप्त...