Prayagraj News: विरासत में नामांतरण के लिए अब लगेगा एकमुश्त 1000 रुपये शुल्क
प्रयागराज, नवम्बर 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नगर निगम में विरासत के आधार पर संपत्ति नामांतरण कराने में देरी पर अब 500 रुपये प्रतिमाह के बजाय एकमुश्त 1000 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। नगर आयुक्त साईं तेजा ने दो नवंबर को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजय ममगई ने बताया कि नगर निगम सदन की बीते 10 सितंबर की बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के आधार पर यह बदलाव किया था। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.