प्रयागराज, अगस्त 16 -- Prayagraj News: छतनाग स्थित न्यू आरएसजे स्कूल में प्रधानाचार्य सुमन जायसवाल ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। न्यू टाउन हॉल स्कूल, अंदावा में बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सेंट्रल एकेडमी पेरेंट्स प्राइड में निदेशक एसी तिवारी, प्रधानाचार्य दीप्ति मिश्रा और आनंद पांडेय ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया। एमपी बिरला शिक्षा भवन में निदेशक नीलिमा वर्मा ने ध्वजारोहण कर शिक्षकों के साथ तिरंगे को सलामी दी। सरोज विद्या शंकर इंटर कॉलेज में भी शान से ध्वजारोहण किया गया। टीपी मेमोरियल के प्रबंधक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीकांत उपाध्याय ने ध्वजारोहण कर बधाई दी। एमआरएस स्कूल के प्रबंधक अरविंद सिंह तथा माता कलावती दिव्यांग विद्यालय में भी देशभक्ति कार्यक्रम हुए। यह भी पढ़ें- Gangapar N...