प्रयागराज, अगस्त 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। बिना एक्सपायर हुई कूड़े में फेंकी गईं दवाएं किस अस्पताल को भेजी गई थीं इस बारे में 13 दिन बाद भी स्वास्थ्य विभाग नहीं खोज पाया। 28 जुलाई को मनमोहन पार्क के पास कूड़े में तीन बोरी दवाएं मिली थीं, जिसे कबाड़ी उठा ले गए थे। संबंधित दवाएं तेलियरगंज स्थित जनपदीय ड्रग वेयरहाउस से किस अस्पताल को भेजी गईं इसकी पुख्ता जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पास अभी नहीं है। हालांकि दवाओं के कूड़े में मिलने को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ डॉ. एके तिवारी ने 29 जुलाई को एसीएमसओ डॉ. आरसी पांडेय को जांच करने का निर्देश दिया था।जांच अधिकारी डॉ. पांडेय का कहना है कि कूड़े में मिलीं दवाओं के नाम और उनके बैच नंबर से ऑनलाइन जांच करने पर पता चला कि संबंधित दवाएं शहर व ग्रामीण क्षेत्र के कई सरकारी अस्पतालों में भे...