प्रयागराज, अगस्त 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के विधि विभाग बेनीगंज में प्रवेश लेने वाले छात्रों की सहूलियत के लिए एडीसी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने एडमिशन हेल्प डेस्क अभियान शुरू किया है। इसके के तहत एक क्यूआर कोड उपलब्ध कराया गया है, जिसके माध्यम से नए छात्र-छात्राएं सहायता प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश संबंधित जानकारी एवं मार्गदर्शन, दस्तावेजों एवं सत्यापन से जुड़ी समस्याओं में सहयोग, कॉलेज एवं विभाग से संबंधित आवश्यक जानकारी और सहयोग दिया जाएगा। दिल्ली, बिहार, महाराजगंज, अंबेडकर नगर सहित विभिन्न जिलों एवं अन्य प्रदेशों से आने वाले विद्यार्थियों को ठहरने की व्यवस्था में सहयोग का प्रयास करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...