प्रयागराज, सितम्बर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। पूर्व कैबिनेट मंत्री और सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के समधी राजेंद्र नाथ वैश्य की नेतराम चौराहा स्थित ज्वेलरी शॉप में हुई लाखों रुपये के गहनों की चोरी का शुक्रवार को खुलासा हो गया। वारदात को हमीरपुर जिले के रमेडी निवासी विधि छात्र आदित्य खरे ने अंजाम दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को उसे अयोध्या हॉस्टल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से करीब 12 लाख रुपये कीमत के 68.6 ग्राम पीली धातु के आभूषण बरामद हुए हैं। पुलिस ने चोरी के पैसे से खरीदी गई एक बाइक और घटना में प्रयुक्त दूसरी बाइक भी बरामद की है.

गौरतलब है कि राजेंद्र नाथ की ज्वेलरी शॉप पर 16 सितंबर की दोपहर आदित्य चेन खरीदने के बहाने पहुंचा था और उन्हें बातों में उलझाकर 20 से 25 लाख कीमत के स्वर्ण आभूषणों से भरा एक बाक्स ले...