Prayagraj News: विद्युत उपकेंद्र में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
प्रयागराज, सितम्बर 12 -- Prayagraj News: चौफटका विद्युत उपकेंद्र से लाखों रुपये की विद्युत सामग्री चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना पांच सितंबर की रात की है। उपकेंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी के दो आरोपी कैद हुए हैं। अवर अभियंता प्रमोद कुमार मौर्य की तहरीर पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी मुख्य गेट फांदकर परिसर में घुसे और वहां रखी 15 मीटर एबी केबल, करीब 40 मीटर एसीएमआर डॉग कंडक्टर और लगभग 25 मीटर पीवीसी केबल चुरा ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोरों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.