Prayagraj News: विद्यार्थियों ने पोस्टर से समझाया संतुलित आहार का महत्व
प्रयागराज, सितम्बर 1 -- Prayagraj News: नैनी के हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पोषण सप्ताह के प्रथम दिवस मंगलवार को पोस्टर प्रदर्शन और सेमिनार का आयोजन किया गया। एमए प्रथम व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने संतुलित आहार, पोषक तत्वों के स्रोत, उनकी भूमिका तथा कमी से होने वाले रोगों पर पोस्टर और प्रस्तुति दी। प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर प्रो. महेंद्र प्रसाद, प्रो. नीतू सिंह, डॉ. रफत अनीस, डॉ. नीति सिंह आदि की उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.