प्रयागराज, अक्टूबर 16 -- Prayagraj News: व्यापारी नेता और पूर्व सांसद व मेयर श्यामाचरण गुप्त के पुत्र विदुप अग्रहरि ने भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़कर सपा से नाता जोड़ लिया है। लखनऊ में सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदुप ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधानसभा चुनाव से चंद महीने पहले विदुप अग्रहरि का भाजपा को छोड़ना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि पार्टी की अनदेखी पर विदुप ने भाजपा से दूरी बनाई। वहीं विदुप अग्रहरि ने इस बारे में बताया कि भारतीय जनता पार्टी में व्यापारियों का सम्मान न होने के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ी है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: कांग्रेस नेता अरुण मिश्र सपा में शामिल उन्होंने सपा में खुद के वापस आने को घर वापसी बताया। उनके पिता श्यामा चरण गुप्त ने...