Prayagraj News: विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी बेहतर भविष्य की सोच
प्रयागराज, सितम्बर 2 -- Prayagraj News: वाईएमसीए सेन्टेनरी स्कूल एवं कॉलेज में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी का विषय सतत् भविष्य के लिए स्टेम (साइंस, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित) था। कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान, इंजीनियरिंग और गणित पर आधारित मंचीय गीतिविधियां प्रस्तुत की। कक्षा चार से 12 तक के विद्यार्थियों ने चार्ट, क्रियाशील एवं अक्रियाशील मॉडल प्रस्तुत किए। कॉलेज के निदेशक एच. वाटर्स एवं प्रधानाचार्या रीमा मसीह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.