Prayagraj News: विजया सम्मेलन बंगाली समाज की एकता का प्रतीक : प्रदीप
प्रयागराज, अक्टूबर 22 -- Prayagraj News: जीटीबी नगर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से गुरुवार को विजया सम्मेलन आयोजित किया गया। समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार दत्ता ने कहा कि विजया सम्मेलन बंगाली समाज की एकता, प्रेम और संस्कृति का प्रतीक है। मां दुर्गा की विदाई के बाद समाज का एकसाथ मिलना ही इस पर्व की असली भावना है। इस अवसर पर महिलाओं ने भजन की प्रस्तुति की। सुमित श्रीवास्तव, महासचिव रजत घोष, कोषाध्यक्ष संदीप बछार, हेमंत बनर्जी, ओपी श्रीवास्तव, आरके खन्ना, प्रशांत व्यास, दीपक चौधरी, अभिषेक श्रीवास्तव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : 56वीं वाहिनी एसएसबी में नवमी पर पूजा-अर्चना, हवन व कन्या पूजन, भंडारे में शामिल हुए अधिकारी व जवान।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.