Prayagraj News: विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान : सीडीओ
प्रयागराज, सितम्बर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने शुक्रवार को सभी खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से अब तक संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली और योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचना चाहिए। उन्होंने विकासखंडवार योजनाओं की प्रगति, लाभार्थियों की स्थिति और लंबित कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की लापरवाही न हो। यह भी पढ़ें- Khagaria News: निर्धारित समय-सीमा के अंदर योजनाओं को पूरा: ब ीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.